Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बाबर आजम ने हासिल की खास उपलब्धि, महेन्द्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे

रविवार को फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले में बाबर ने अहम भूमिका निभाई और 34 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए।

17 Jun 2024

बाबर आजम ने हासिल की खास उपलब्धि, महेन्द्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे

फ्लोरिडा। बाबर आजम पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए टी 20 विश्व कप के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रविवार को फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले में बाबर ने अहम भूमिका निभाई और 34 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए।

107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने एक छोर संभाले रखा और पाकिस्तान को 3 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टी20 विश्व कप में कप्तान के रूप में बाबर के नाम अब 17 पारियों में 549 रन हैं। इससे पहले, धोनी ने 29 पारियों में 529 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी पूर्व भारतीय कप्तान से आगे निकल सकते हैं। वह धोनी के 529 रनों से सिर्फ दो रन पीछे हैं और सोमवार को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ कीवी टीम के अगले मैच में उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं। बाबर ने जहां अपने बल्ले से रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं उनके स्टार तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी, जिन्हें मैच जिताने वाले ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, ने भी इतिहास रच दिया।

शाहीन ने अपने चार ओवर के स्पेल में 5.50 की इकॉनमी से 22 रन देते हुए तीन विकेट चटकाए। रोमांचक मैच के अंतिम क्षणों में उन्होंने दो छक्के जड़कर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

यह तीसरा मौका था जब शाहीन को टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अब वह इस प्रतिष्ठित आयोजन में पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल की बराबरी कर ली है। शाहीन के ससुर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक चार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड है।

मैच की बात करें तो एक समय केवल 32 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद गैरेथ डेलानी (31) और जोशुआ लिटिल (22*) के बहुमूल्य योगदान केी बदौलत आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में, पाकिस्तान की बल्लेबाजी एक बार फिर से ताश के पत्तों की तरह ढह गई और टीम ने 62 रनों रनों पर 6 विकेट खो दिये। यहां से बाबर (नाबाद 32) ने अब्बास अफरीदी (17) और शाहीन शाहिन शाह अफरीदी (नाबाद 13) के साथ मिलतर 18.5 ओवरों में पाकिस्तान को तीन विकेट से जीत दिला दी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News